झारखंडस्थानीय समाचार

बरहरवा में 100 दिवसीय टीबी खोज पखवाड़ा को लेकर समन्वय सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित

बरहरवा में 100 दिवसीय टीबी खोज पखवाड़ा को लेकर समन्वय सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित

बरहरवा (साहिबगंज) – बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के सभागार कक्ष में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कर्मकार की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण समन्वय सह प्रशिक्षण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सभी बीटीटी, सखी, सहायिका एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करना और आगामी “100 दिवसीय टीबी खोज पखवाड़ा” के सफल संचालन की रणनीति तय करना था। डॉ. कर्मकार ने बताया कि यह अभियान जून माह से शुरू होगा और आगामी 100 दिनों तक चलेगा। इस दौरान संभावित टीबी मरीजों की पहचान के लिए घर-घर सर्वेक्षण किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “टीबी एक पूरी तरह से इलाज योग्य रोग है, बशर्ते इसकी समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित हो।” साथ ही उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से अपील की कि वे अभियान में पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करें, ताकि बरहरवा प्रखंड को जल्द ही टीबी मुक्त क्षेत्र घोषित किया जा सके।

बैठक में सभी स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे अभियान की सफलता की उम्मीद को बल मिला है।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button