पाकुड़
Trending

पाकुड़ में संविधान दिवस पर डीसी मेघा भारद्वाज ने दिलाई शपथ

उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अगुवाई में हुआ सामूहिक वाचन, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों की रक्षा का लिया संकल्प

Views: 1
0 0
Read Time:3 Minute, 34 Second

पाकुड़। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पाकुड़ जिले में संविधान के सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया। समाहरणालय सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अगुवाई में जिले के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। इसके बाद उपायुक्त ने सभी को देश की एकता, अखंडता, समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुता के संवैधानिक आदर्शों को बनाए रखने की शपथ दिलाई।

संविधान अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी कराता है बोध : डीसी

समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की आधारशिला और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों का संरक्षक है। संविधान ने सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान किया है। इसके मूल सिद्धांतों को समझने के साथ-साथ उन्हें अपने आचरण और कार्यशैली में उतारना भी जरूरी है। संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उपायुक्त ने संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाने वाले बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों के योगदान को याद किया। उन्होंने जिलेवासियों से अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की अपील की।

समाहरणालय से प्रखंड-अंचल कार्यालयों तक हुए कार्यक्रम

संविधान दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संवैधानिक आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक समानता, आपसी भाईचारे, लोकतांत्रिक चेतना और नागरिक जिम्मेदारियों का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट : पाकुड़ ब्यूरो संवाददाता

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button