पाकुड़
Trending

pakud news

100 रुपये में छोटा सूप, 120 रुपये में बड़ा सूप और 400 रुपये में डाला उपलब्ध; स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों को मिल रही पसंद

Views: 6
0 0
Read Time:4 Minute, 28 Second

रिपोर्ट : निशांत कुमार सानू,

पाकुड़। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पाकुड़ के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। पर्व की तैयारियों के बीच बांस से बने सूप, डाला, दौरा और टोकरी की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुट रही है। इस बार बाजार में जेएसएलपीएस के पलाश मार्ट की पहल खास आकर्षण बनी हुई है। स्वयं सहायता समूह की ग्रामीण महिलाओं के हाथों से तैयार पारंपरिक उत्पाद न केवल छठव्रतियों की पसंद बन रहे हैं, बल्कि महिलाओं के लिए स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता का माध्यम भी बन रहे हैं।

पारंपरिक सूप-डाला की बढ़ी मांग, पलाश मार्ट के स्टॉल पर उमड़ रहे खरीदार

छठ पर्व को लेकर शहर के मुख्य बाजार और चौक-चौराहों पर पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। बांस से बने पारंपरिक सूप, डाला, दौरा और टोकरी की खरीदारी के लिए सुबह से ही लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग जिला मुख्यालय पहुंचकर पूजा सामग्री खरीद रहे हैं। इसी बीच पलाश मार्ट के स्टॉल पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पाद ग्राहकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

100 रुपये में छोटा सूप और 400 रुपये में डाला

जेएसएलपीएस से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सुशीला टुडू और रवीना मोहली ने बताया कि पलाश मार्ट की ओर से लगाए गए स्टॉल पर उचित कीमत पर सूप और डाला उपलब्ध कराया जा रहा है। यहां छोटा सूप 100 रुपये, बड़ा सूप 120 रुपये और डाला 400 रुपये में बेचा जा रहा है। उन्होंने बताया कि उत्पादों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है। ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया से उन्हें अपने हुनर को बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है। इससे उनकी आमदनी बढ़ने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी मदद मिल रही है।

छठ की आस्था के साथ महिलाओं के हुनर को मिला बाजार,पलाश मार्ट से खुल रही रोजगार की राह

ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को शहर में पहचान दिला रहा पलाश मार्ट

जेएसएलपीएस के बीपीओ मोहन शाह ने बताया कि छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए पलाश मार्ट की ओर से सूप और डाला की बिक्री के लिए स्टॉल लगाए जा रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और उनके हाथों से तैयार उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय में दो स्थानों पर स्टॉल लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों की खरीदारी कर सकें। जेएसएलपीएस महिलाओं को बांस शिल्प समेत विभिन्न उत्पादों के निर्माण और बिक्री से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है।

फल-फूल और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी बढ़ी भीड़

इधर, छठ पर्व को लेकर फल-फूल और पूजन सामग्री के बाजार में भी तेजी आ गई है। गन्ना, नारियल, केला, सेब, संतरा और ठेकुआ बनाने की सामग्री की खरीदारी जोर पकड़ने लगी है। बाजार में बढ़ती भीड़ से दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे हैं। उन्हें उम्मीद है कि छठ पर्व नजदीक आने के साथ कारोबार में और तेजी आएगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button