काली पूजा का प्रसाद ग्रहण करने के लिए हजारों आम और खास लोग पहुंचे मुंडा जी के आवास
Jamshedpur news

काली पूजा का प्रसाद ग्रहण करने के लिए हजारों आम और खास लोग पहुंचे मुंडा जी के आवास
जमशेदपुर :- काली पूजा का महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के जमशेदपुर घोड़ाबांधा स्थित आवास पर हजारों की संख्या में आम और खास लोग पहुंचे। इस दौरान श्री मुंडा आगंतुक अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
श्री मुंडा ने कहा कि हमारे पर्व-त्योहार भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक आस्था, सामाजिक एकता एवं आपसी सद्भाव का प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक सूत्र में जोड़ने के साथ-साथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है।
महाप्रसाद आयोजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने इस पारंपरिक आयोजन को एक भव्य सामाजिक एवं धार्मिक समागम का स्वरूप प्रदान किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, उत्साह एवं आत्मीयता का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थित थे। जिसमें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी, मनोज सिंह एवं गणेश मिश्रा, जमशेदपुर के सांसद विद्युत बरन महतो, पलामू के सांसद बी. डी. राम, धनबाद के सांसद ढुलू महतो, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू एवं सिमरिया के विधायक उज्ज्वल दास, पूर्व सांसद पी. एन. सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पाण्डेय, दिनेशानंद गोस्वामी, अभय कांत, रांची की मेयर श्रीमती रोशनी खलखो, आदित्यपुर के मेयर संजय सरदार, डिप्टी मेयर अंकुश सिंह, खूंटी नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती रानी , पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, पूर्व विधायक श्रीमती गंगोत्री कुजूर, श्री बड़कुंवर गागराई, श्री किशुन दास, श्री कोचे मुंडा, श्री रामकुमार पाहन, श्री हरेकृष्ण सिंह ,लक्ष्मण टुडू , भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी, जिलाध्यक्ष श्री हरेकृष्ण प्रधान, जिलाध्यक्ष आनंद कुमार एवं जिलाध्यक्ष श्रीमती गीता बालमुचू के आलावे औद्योगिक एवं श्रमिक संगठनों से जुड़े लोगों में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट डी. बी. सुंदर रामम , टाटा मोटर्स के प्लांट हेड अनुराग छारिया , मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय, उद्योगपति एस. के. बेहरा समेत अन्य मौजूद थे।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में भाजपा जमशेदपुर महानगर एवं जमशेदपुर ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में जमशेदपुर महानगर के महामंत्री जितेंद्र राय, मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा, श गणेश सोलंकी, रतन महतो एवं काली शर्मा समेत अन्य का सराहनीय योगदान रहा।
![]()




