झारखंड समाचारस्थानीय समाचार
Trending

छठ महापर्व पर यात्रियों को राहत,साहिबगंज-भागलपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Sahibganj News

Views: 5
0 0
Read Time:2 Minute, 8 Second

निशांत कुमार सानू | साहिबगंज।

साहिबगंज।छठ महापर्व पर घर आने-जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहार के दौरान ट्रेनों में उमड़ने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने साहिबगंज और भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इस विशेष ट्रेन के परिचालन से साहिबगंज-भागलपुर रेलखंड के यात्रियों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी। ट्रेन 11 नवंबर तथा 14 से 20 नवंबर तक चलेगी।

शाम 5 बजे साहिबगंज से खुलेगी, 6:45 बजे पहुंचेगी भागलपुर

रेलवे की ओर से जारी समय-सारणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 03453 साहिबगंज से शाम 5 बजे रवाना होगी और शाम 6:45 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03454 भागलपुर से रात 8 बजे खुलेगी और रात 10 बजे साहिबगंज पहुंचेगी।

छठ महापर्व पर यात्रियों को राहत,साहिबगंज-भागलपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

छोटे स्टेशनों के यात्रियों को भी मिलेगी सीधी राहत

इस स्पेशल ट्रेन की खास बात यह है कि दोनों दिशाओं में सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर इसका ठहराव निर्धारित किया गया है। इससे बीच के स्टेशनों पर रहने वाले यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। छठ पर घर लौटने वाले प्रवासियों, श्रद्धालुओं और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन अतिरिक्त विकल्प बनेगी। त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और सीटों की मारामारी के बीच रेलवे की यह पहल यात्रियों के लिए काफी राहत देने वाली है।

Loading

छठ महापर्व पर यात्रियों को राहत,साहिबगंज-भागलपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button