झारखंड समाचारस्थानीय समाचार
Trending

श्रीकुंड लैम्प्स में गेहूं बीज वितरण शुरू, पहले दिन 100 किसानों को मिला लाभ

झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर ने किया अभियान का शुभारंभ, समय पर बीज मिलने से बेहतर पैदावार की उम्मीद

Views: 13
0 0
Read Time:2 Minute, 18 Second

निशांत कुमार सानू, । बरहरवा : रबी फसल की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए श्रीकुंड लैम्प्स में सोमवार से गेहूं बीज वितरण अभियान की शुरुआत की गयी। कार्यक्रम के तहत पहले दिन 100 किसानों के बीच गेहूं बीज का वितरण किया गया। झामुमो के बरहरवा प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर ने किसानों को बीज सौंपकर वितरण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान लैम्प्स संचालक सैदुर रहमान एवं मोफिजुल आलम मौजूद रहे।

समय पर बीज,बेहतर पैदावार की उम्मीद

बीज वितरण के दौरान अब्दुल गफूर ने कहा कि किसानों को खेती के ऐन मौसम में गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। झारखंड सरकार किसानों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार पहल कर रही है। समय पर बीज मिलने से किसान बेहतर तरीके से बुआई कर सकेंगे। इससे फसल उत्पादन बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी।

श्रीकुंड लैम्प्स में गेहूं बीज वितरण शुरू, पहले दिन 100 किसानों को मिला लाभ

किसानों की समृद्धि से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

उन्होंने कहा कि कृषि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। किसानों को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए लगातार प्रयास जरूरी हैं। बीज वितरण जैसी पहल किसानों को खेती के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ाने में सहायक होगी। उन्होंने किसानों से उपलब्ध कराये गये बीज का बेहतर उपयोग कर अधिक से अधिक उत्पादन हासिल करने की अपील की। कहा कि किसानों की खुशहाली और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास ही समृद्ध झारखंड की असली पहचान है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button