झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

दीपावली पर नशे में कांस्टेबल का बाजार में उत्पात,एसपी ने किया निलंबित

कोर्ट परिसर के समीप दुकानों में तोड़फोड़ और स्थानीय लोगों से अभद्रता का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में मची हलचल

Views: 7
0 0
Read Time:3 Minute, 17 Second

रिपोर्ट:निशांत कुमार सानू.

पाकुड़ संवाददाता:-दीपावली की खुशियों के बीच पाकुड़ में पुलिस की वर्दी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिस पुलिस बल पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी का एक कांस्टेबल कथित तौर पर शराब के नशे में बाजार में उत्पात मचाने लगा। दुकानों में तोड़फोड़ और स्थानीय लोगों के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप में एसपी अनुदीप सिंह ने कांस्टेबल निरंजन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गयी है।

नशे में दुकानों में तोड़फोड़,बाजार में मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, दीपावली की शाम नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट परिसर के समीप बाजार में खरीदारी को लेकर काफी चहल-पहल थी। इसी दौरान कांस्टेबल निरंजन कुमार कथित तौर पर शराब के नशे में धुत होकर वहां पहुंचे और दुकानों में तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। पुलिसकर्मी की इस हरकत से बाजार में अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। कई लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया और वरीय अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

दीपावली पर नशे में कांस्टेबल का बाजार में उत्पात,एसपी ने किया निलंबित

सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले जवान पर ही उठे सवाल

दीपावली और काली पूजा को लेकर जिला पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरत रहा था। बाजारों में पुलिस की तैनाती और निगरानी की जा रही थी। लेकिन इसी बीच एक पुलिसकर्मी की कथित करतूत ने पूरे महकमे की कार्यशैली और अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिये। घटना से स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी गयी।

एसपी का सख्त संदेश:अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

नगर थाना प्रभारी जॉन मुर्मू ने बताया कि कांस्टेबल की ओर से ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने की सूचना मिली थी। इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गयी थी। वहीं, एसपी अनुदीप सिंह ने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में ड्यूटी के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कांस्टेबल निरंजन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button