झारखंड समाचारट्रेंड्सपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

Sahibganj News

छठ महापर्व पर पूर्व रेलवे की बड़ी तैयारी, नवंबर में चलेंगी 901 स्पेशल ट्रेनें; 1379 आरपीएफ जवान संभालेंगे सुरक्षा

Views: 4
0 0
Read Time:3 Minute, 36 Second

निशांत कुमार सानू की रिपोर्ट,

साहिबगंज:छठ महापर्व पर ट्रेनों में उमड़ने वाली यात्रियों की भारी भीड़ से निबटने के लिए पूर्व रेलवे ने कमर कस ली है. त्योहार में घर लौटने वाले यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने इस बार विशेष ट्रेनों का बड़ा नेटवर्क तैयार किया है. एक से 30 नवंबर 2026 तक पूर्व रेलवे के विभिन्न मंडलों में कुल 901 स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेंगी. पिछले वर्ष की तुलना में विशेष ट्रेनों की संख्या में 20.13 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गयी है. महाप्रबंधक गीतिका पांडेय की पहल पर हावड़ा, सियालदह, आसनसोल और मालदा मंडल में व्यापक इंतजाम किये गये हैं. इस पहल से साहिबगंज और भागलपुर समेत मालदा मंडल के यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

1379 आरपीएफ जवानों का सुरक्षा घेरा, 1306 सीसीटीवी कैमरों से नजर

छठ के दौरान स्टेशनों पर उमड़ने वाली भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेलवे ने विशेष सतर्कता बरतने का फैसला किया है. यात्रियों की सुरक्षा के लिए 1379 आरपीएफ जवानों की तैनाती की गयी है. वहीं, प्रमुख स्टेशनों पर 1306 सीसीटीवी कैमरों के जरिए चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जायेगी. भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त रेलकर्मियों को लगाया गया है. रेलवे मुख्यालय से लेकर सभी मंडलों तक 24 घंटे कंट्रोल रूम और वॉर रूम सक्रिय रहेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके.

छठ स्पेशल ट्रेन 2026: पूर्व रेलवे चलाएगा 901 ट्रेनें,साहिबगंज को राहत

साहिबगंज-भागलपुर समेत प्रमुख स्टेशनों पर 24 घंटे चिकित्सा सुविधा

छठ व्रतियों और यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे ने चिकित्सा व्यवस्था को भी मजबूत किया है. हावड़ा, सियालदह, आसनसोल, मालदा टाउन, भागलपुर और साहिबगंज सहित प्रमुख स्टेशनों पर 24 घंटे मेडिकल सुविधा उपलब्ध रहेगी. इसके लिए विशेष मेडिकल बूथ और एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी है. साथ ही स्टेशनों पर साफ-सफाई, पेयजल और यात्री सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिये गये हैं.

टिकट काउंटरों पर भीड़ से मिलेगी राहत, प्रतीक्षालयों का होगा विस्तार

त्योहारी सीजन में टिकट के लिए यात्रियों को लंबी कतारों में खड़ा न होना पड़े, इसके लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जायेंगे. मोबाइल टिकटिंग सुविधाओं का भी विस्तार किया गया है. प्रमुख स्टेशनों पर यात्री प्रतीक्षालयों की क्षमता बढ़ाने के साथ अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है.

Loading

छठ स्पेशल ट्रेन 2026: पूर्व रेलवे चलाएगा 901 ट्रेनें,साहिबगंज को राहत

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button