स्थानीय समाचार

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Views: 99
0 0
Read Time:3 Minute, 37 Second
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अपर समाहर्ता ने अधिकारियों एवं कर्मियों को दिलाई लोकतांत्रिक शपथ

पाकुड़।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गुरुवार को समाहरणालय सभागार सहित जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री जेम्स सुरीन ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मतदान के प्रति जागरूक रहने तथा अपने मताधिकार का निर्भीक होकर प्रयोग करने की शपथ दिलाई।

अपर समाहर्ता श्री जेम्स सुरीन ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 से प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी, निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को लोकतंत्र में उनकी भागीदारी और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उन्होंने कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति एक महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मियों को यह शपथ दिलाई गई—
“हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।”
उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने उक्त शपथ को दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान अपर समाहर्ता श्री जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी श्री साईमन मरांडी, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री मोहनलाल मरांडी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री कुमार अभिषेक सिंह एवं कार्यपालक दंडाधिकारी श्री विकास कुमार त्रिवेदी ने प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं को गुलाब का फूल, डायरी एवं कलम प्रदान कर सम्मानित किया।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

इसके अतिरिक्त समाहरणालय के अलावा जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों, अनुमंडल कार्यालय, सभी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालयों, सिविल सर्जन कार्यालय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, विद्यालयों सहित अन्य संस्थानों में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जिलेभर में लोकतांत्रिक जागरूकता का व्यापक संदेश प्रसारित हुआ।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button