स्थानीय समाचारलातेहार
Trending

बिरसा चौक पर परिवहन विभाग का सघन वाहन जांच अभियान,43,500 रुपये का ऑनलाइन चालान

यातायात नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं! बिरसा चौक पर परिवहन विभाग की सख्ती, 43,500 रुपये का ऑनलाइन चालान

Views: 25
0 0
Read Time:2 Minute, 20 Second

अलोक कुमार की रिपोर्ट,

महुआडांड़ (लातेहार)। सड़क पर मनमानी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। मंगलवार को महुआडांड़ के बिरसा चौक के समीप परिवहन विभाग की टीम ने सघन वाहन जांच अभियान चलाकर नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की।

अभियान के दौरान कुल 43,500 रुपये का ऑनलाइन चालान काटा गया।उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) सुनील कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत सड़क से गुजरने वाले दोपहिया, चारपहिया और अन्य वाहनों को रोककर जांच की गई।

बिरसा चौक पर परिवहन विभाग का सघन वाहन जांच अभियान,43,500 रुपये का ऑनलाइन चालान

अधिकारियों ने वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र, इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाणपत्र समेत आवश्यक दस्तावेजों की मांग की। वहीं, दोपहिया चालकों के हेलमेट और चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट के इस्तेमाल की भी जांच की गई।नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन जुर्माना लगाया गया।

अचानक चले इस अभियान से वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल रहाएमवीआई सुनील कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है।

उन्होंने चालकों से अपील की कि बिना वैध कागजात के वाहन सड़क पर न उतारें, दोपहिया चलाते समय हेलमेट पहनें और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट जरूर लगाएं.

अभियान में एएसआई नौशाद अहमद सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

Loading

बिरसा चौक पर परिवहन विभाग का सघन वाहन जांच अभियान,43,500 रुपये का ऑनलाइन चालान

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button