क्रिकेट/स्पोर्ट्सपाकुड़

पाकुड़ के प्रियांशु कुमार का अंडर-19 राज्य क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन,उपायुक्त ने किया सम्मानित

Views: 62
0 0
Read Time:3 Minute, 15 Second

पाकुड़ संवाददाता। पाकुड़ जिले के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी प्रियांशु कुमार का अंडर-19 राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन होने पर जिले में खुशी की लहर है। प्रियांशु जिला प्रशासन एवं बीजीआर माइनिंग इंफ्रा लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से संचालित क्रिकेट प्रशिक्षण केंद्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उनकी इस उपलब्धि को जिले में खेल प्रतिभाओं के निरंतर विकास का प्रमाण माना जा रहा है।

प्रियांशु इससे पूर्व भी झारखंड अंडर-16 बालक क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉफी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। अब उनका चयन अंडर-19 राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है, जो 5 जुलाई से 18 जुलाई तक रांची में आयोजित होगा। इस शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

पाकुड़ के प्रियांशु कुमार का अंडर-19 राज्य क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन,उपायुक्त ने किया सम्मानित

इस उपलब्धि पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने प्रियांशु कुमार को खेल किट प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रियांशु राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाकुड़ जिले तथा झारखंड का नाम गौरवान्वित करेंगे।

इस अवसर पर क्रिकेट प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक रणबीर सिंह रानू को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर उन्हें उच्च स्तर तक पहुंचाने में उनके योगदान की सराहना की तथा आगामी सत्र में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

जिला खेल पदाधिकारी ने भी प्रियांशु कुमार को शुभकामनाएं देते हुए पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रियांशु को रांची में आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के लिए शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।

Loading

पाकुड़ के प्रियांशु कुमार का अंडर-19 राज्य क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन,उपायुक्त ने किया सम्मानित

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button