झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

झामुमो नेता की मौत पर निष्पक्ष जांच की मांग,परिजनों से मिले बाबुधन मुर्मू

भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू ने परिजनों से की मुलाकात,अधिकारियों से बात कर दोषियों पर कार्रवाई का आग्रह

Views: 18
0 0
Read Time:3 Minute, 43 Second

रिपोर्ट: निशांत कुमार सानू,

पाकुड़ संवाददाता। झामुमो नेता दिनेश मुर्मू की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है। शुक्रवार को भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू ने दिवंगत दिनेश मुर्मू के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने लिट्टीपाड़ा के अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी से बातचीत कर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

झामुमो नेता की मौत पर निष्पक्ष जांच की मांग,परिजनों से मिले बाबुधन मुर्मू

आठ दिन से लापता थे दिनेश मुर्मू

दिनेश मुर्मू 30 सितंबर से लापता थे। गुरुवार को उनका शव सुराजबेड़ा गांव के समीप धान के खेत से बरामद किया गया। शव मिलने की घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। बाबुधन मुर्मू ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच से ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां सामने आ सकेंगी। उन्होंने जांच के आधार पर दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।

एसआईआर में गरीबों को नहीं हो परेशानी

दिनेश मुर्मू के परिजनों से मुलाकात के बाद बाबुधन मुर्मू ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर लिट्टीपाड़ा के अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) से भी मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि एसआईआर की प्रक्रिया में गरीबों, जरूरतमंदों और वंचित वर्गों को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं या जिन्हें प्रक्रिया समझने में कठिनाई हो रही है, उन्हें उचित मार्गदर्शन और सहयोग दिया जाना चाहिए। यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि कोई पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को छोटी-छोटी प्रक्रियाओं के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की मजबूरी नहीं होनी चाहिए।

पूर्व सांसद सोम मरांडी की पत्नी से भी मिले

इस दौरान बाबुधन मुर्मू ने राजमहल के पूर्व सांसद स्वर्गीय सोम मरांडी की पत्नी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने दिनेश मुर्मू की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने की मांग दोहराई। साथ ही, एसआईआर की प्रक्रिया को आम लोगों के लिए सरल और परेशानी मुक्त बनाने पर जोर दिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button