स्थानीय समाचारगढ़वा
बिशुनपुरा:पुलिस ने अवैध महुआ शराब के विरुद्ध किया छापामारी,30 किलो जावा महुआ नष्ट।


बिशुनपुरा/सुजित कुमार मेहता ।
बिशुनपुरा(गढ़वा):- थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरी कला में गत दिन रविवार के शाम बिशुनपुरा थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा ने अपने दल बल के साथ अवैध महुआ शराब निर्माताओं के विरुद्ध गहन छापेमारी अभियान चलाया।जहाँ छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग 30 किलो जावा महुआ पाया।

जिसे मौके पर ही पुलिस द्वारा नष्ट कर दिया गया।वहीं छापेमारी के दौरान पुलिस को देख शराब निर्माता भागने में कामयाब रहे।वहीं थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि अवैध महुआ शराब निर्माताओं के खिलाफ यह छापामारी अभियान जारी रहेगी। वहीं उन्होंने बताया कि समय रहते महुआ शराब निर्माता चेत जाएं वरना उनपे कड़ी कार्यवाई की जायेगी।
![]()




