स्थानीय समाचार
Trending

लिट्टीपाड़ा में तेज रफ्तार टेम्पो पलटा, 14 वर्षीय छात्रा की मौत

तबीयत खराब होने पर दादा-दादी अस्पताल से घर ले जा रहे थे, सोनाधानी के पास हुआ हादसा

Views: 21
0 0
Read Time:2 Minute, 42 Second

पाकुड़ संवाददाता/लिट्टीपाड़ा। थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा-धरमपुर मुख्य सड़क पर सोनाधानी गांव के समीप सोमवार को तेज रफ्तार टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 14 वर्षीय छात्रा स्वीटी पहाड़िन की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

दो साल से कस्तूरबा विद्यालय में पढ़ रही थी स्वीटी

मृतका के दादा जाबरा पहाड़िया ने बताया कि स्वीटी बचपन से ही अनाथ थी। माता-पिता के निधन के बाद उन्होंने उसे अपनी संतान की तरह पाल-पोसकर बड़ा किया था। स्वीटी पिछले दो वर्षों से लिट्टीपाड़ा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पढ़ाई कर रही थी।

लिट्टीपाड़ा में तेज रफ्तार टेम्पो पलटा, 14 वर्षीय छात्रा की मौत

तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले गये थे

परिजनों के अनुसार, सोमवार को विद्यालय प्रशासन ने स्वीटी की तबीयत खराब होने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद उसके दादा-दादी विद्यालय पहुंचे और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा ले गये। वहां प्राथमिक उपचार कराने के बाद दोनों उसे टेम्पो से अपने गांव जोरडीह पंचायत के तेतलीपहाड़ ले जा रहे थे।

सोनाधानी के पास पलटा टेम्पो

इसी दौरान सोनाधानी गांव के समीप तेज रफ्तार के कारण टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में स्वीटी गंभीर रूप से घायल हो गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

चालक गिरफ्तार, टेम्पो जब्त

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया। थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त टेम्पो को जब्त कर लिया गया है। चालक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button