स्थानीय समाचार
Trending

Pakud News

Pakud News

Views: 18
0 0
Read Time:2 Minute, 35 Second

साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के मौजा अम्बाडीहा स्थित बंद पड़े अपेक्स इंटरप्राइजेज क्रशर में 24 सितंबर की रात हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का थाना क्षेत्र के जयरामपुर निवासी 25 वर्षीय रोनी शेख के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम महबूल हक साओ बताया गया है।

साहिबगंज: बंद पड़े क्रशर में चोरी कांड का खुलासा, एक आरोपित गिरफ्तार

मैनेजर के आवेदन पर दर्ज हुआ मामला

क्रशर के मैनेजर रविशंकर सिंह के आवेदन पर जिरवाबाड़ी थाना में कांड संख्या 179/26 दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 127(2), 303(2) और 307 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

एसआईटी गठित कर की गई जांच

पुलिस के अनुसार, घटना में अज्ञात चोरों की संलिप्तता सामने आने के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ साहिबगंज के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए रोनी शेख को गिरफ्तार किया।

मोटर और कॉपर वायर बरामद

गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने क्रशर से चोरी किया गया मोटर और कॉपर वायर का कबाड़ बरामद किया है। साथ ही उसके पास से ओप्पो कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

अन्य आरोपितों की तलाश जारी

पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

छापामारी दल में ये रहे शामिल

कार्रवाई में जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी पु.उ.नि. शशि सिंह, पु.उ.नि. मो. शाहरुख, पु.उ.नि. फुलेश्वर कुमार अकेला सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Loading

साहिबगंज: बंद पड़े क्रशर में चोरी कांड का खुलासा, एक आरोपित गिरफ्तार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button