स्थानीय समाचार

तेज बहाव में डूबने से बाल-बाल बचे JMM बरवाडीह प्रखंड सचिव, ग्रामीणों ने बचाई जान

तेज बहाव में डूबने से बाल-बाल बचे JMM बरवाडीह प्रखंड सचिव, ग्रामीणों ने बचाई जान
Oplus_131072
  • करवाई पंचायत में छः सात साल से अधूरा पुल बना हादसों की वजह, ग्रामीणों में आक्रोश

पंकज कुमार यादव की रिपोर्ट,

लातेहार:- जिले के गारु प्रखंड अंतर्गत करवाई पंचायत में छः सात साल पहले शुरू हुआ पुल निर्माण आज तक अधूरा पड़ा है। इस लापरवाही का खामियाज़ा अब आम ग्रामीणों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को भी भुगतना पड़ रहा है।

बृस्पतिवार को पुल पार करने के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) बरवाडीह प्रखंड सचिव रितेश कुमार तेज बहाव में फंस गए। स्थिति इतनी गंभीर थी कि वे डूबने वाले थे, लेकिन समय रहते ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर उन्हें बचा लिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।


ग्रामीणों का कहना है कि पुल का निर्माण कार्य छः सात साल से अधूरा पड़ा है और संवेदक की लापरवाही के कारण यह हादसे की जगह बन गया है। बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर इतना बढ़ जाता है कि पुल के अभाव में जान जोखिम में डालकर ही लोगों को आना-जाना पड़ता है।

JMM के बरवाडीह प्रखंड सचिव रितेश कुमार ने संयुक्त रूप से प्रशासन को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा, “हम खुद इस अधूरे पुल की वजह से हादसे का शिकार होते-होते बचे हैं। सोचिए आम ग्रामीणों की हालत क्या होती होगी। यह संवेदक और प्रशासन की खुली लापरवाही है।

अगर जल्द निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो हम जोरदार आंदोलन करेंगे।”ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर मुद्दे पर तुरंत संज्ञान लिया जाए और पुल निर्माण को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। इस सम्बन्ध मे मुखिया सुनेश्वर सिंह ने बताया की सवेदक के लापरवाही के कारण छः सात से अधूरा पड़ा है पुल।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button