पुलिस ने चलाया दुपहिया वाहन चेकिंग अभियान
लातेहार:-जिला प्रशासन के द्वारा सड़क सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटना के रोक थाम को लेकर इन दिनों लगातर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जहां जिला प्रशासन के द्वारा बिना हेलमेट पहने चालकों को चालान भी काटे गये हैं।एक तरफ लातेहार पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के इस नेक पहल से लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं। सड़क सुरक्षा का पालन करते हुए ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्रों तक मोटरसाईकिल चालक हेलमेट पहन कर वाहन चलाते नजर आ रहे हैं इसी कड़ी में लातेहार जिला मुख्यालय के समीप नवरंग चौक में पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देशानुसार मंगलवार को पुलिस अवर निरीक्षक दिवाकर धोबी रोहित कुमार शाहरुख के उपस्थिति में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जहां बिना हेलमेट पहन कर वाहन चलाते पकड़े जाने पर पुलिस के द्वारा वाहन जप्त कर लातेहार सदर थाना लाया गया।