स्थानीय समाचार

वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू प्रमंडल कमिटी एवं जिला कमिटी के सदस्यों ने पलामू उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू प्रमंडल कमिटी एवं जिला कमिटी के सदस्यों ने पलामू उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

पलामू:- पलामू उपायुक्त कार्यालय द्बारा जारी विज्ञापन संख्या 01/2024 दिनांक- 02/07/24 जिसमें पलामू जिला में 155 पद चौकीदार के भर्ती हेतु आवेदन निकाला गया है परन्तु दुर्भाग्य की बात है कि झारखंड राज्य का एक मात्र जिला पलामू है जो अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र है लेकिन अनुसूचित जाति के लिए उपरोक्त पद हेतु आरक्षण शून्य दिखाया गया है और बाकि कैटेगरी को कैटेगरी वाइज आरक्षण दे दिया गया है इसमें ऐसा प्रतीत होता है कि अनुसूचित जाति के आरक्षण रोस्टर के साथ छेड-छाड कर दुसरे वर्ग को लाभ पहुंचाने हेतु कुचक्र रचा गया है जो पासवान समाज किसी भी कीमत पर बर्दाशत नहीं करेगा।इन्हीं सब मुद्दे पर वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति के पदाधिकारी अपने सामाजिक दायित्व एवं कर्तव्य का निर्वहन करते हुए कमिटी का एक शिष्टमंडल पलामू उपायुक्त को एक ज्ञापन सौपकर विरोध दर्ज कराया।इस शिष्टमंडल में वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू प्रमंडल कमिटी के अध्यक्ष सुनील पासवान, प्रमंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र पासवान, वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू जिला अध्यक्ष संदीप पासवान, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पासवान एवं विनय पासवान सहित पासवान समाज के अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button