झारखंडनई दिल्लीस्थानीय समाचार
घर मे आग लगने से अनाज,कपड़ेव अन्य सामग्री जल कर राख


दाने दाने की मोहताज हुई लुखी पहाडिन
बोरियों/साहेबगंज
साहिबगंज:- जिला के बोरियो प्रखंड अंतर्गत जेटकेकुमहरजोरी पंचायत के भुंडा पहाड़ गांव की रहने वाली लुखी पहाडिन का घर मे गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई।आग लगने के कारण इनके घर में जो भी अनाज,धान-चावल, कपड़े इत्यादि सभी सामग्री जलकर राख हो गया। साथ ही जितना भी आवश्यक कागजात थे वो जल गए।सुंदरा पहाड़िया की पत्नी लुखी पहाड़िन का कहना है कि मेरे तीन बच्चे है,आग लगने से सारा अनाज जल गया,अब बच्चे को क्या खिलाऊंगी।अगलगी के कारण लुखी पहाडिन दाने दाने को मोहताज हो गई है।उसने जन प्रतिनिधि से सहायता की मांग की है।अब अगर प्रशासन या जन प्रतिनिधि से त्वरित सहायता नहीं मिलती है तो लुखी पहाडिन के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
![]()




