झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की मासिक बैठक,बूथ सशक्तीकरण पर जोर

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, लाभार्थी परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य

Views: 8
0 0
Read Time:2 Minute, 31 Second

पाकुड़ संवाददाता:

पाकुड़ भाजपा जिला इकाई की मासिक बैठक शनिवार को व्याहुत विवाह भवन में जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, बूथ सशक्तीकरण तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलने वाले सेवा संकल्प अभियान पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री साधन ठाकुर ने किया।

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की मासिक बैठक,बूथ सशक्तीकरण पर जोरपूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने जानकारी दी कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को प्रत्येक बूथ पर लाभार्थी परिवारों द्वारा ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा।

बूथ स्तर तक अभियान पहुंचाने पर जोर
जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से अभियान को प्रभावी तरीके से बूथ स्तर तक पहुंचाने की अपील की। वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गा मरांडी ने कहा कि पार्टी की ताकत कार्यकर्ताओं और मजबूत बूथ संगठन पर ही निर्भर करती है।

कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, उपाध्यक्ष शर्मिला रजक, महामंत्री साधन ठाकुर, धर्मेंद्र त्रिवेदी, दिलीप सिंह समेत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की मासिक बैठक,बूथ सशक्तीकरण पर जोर

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button