झारखंडघाघरास्थानीय समाचार
मतदान केन्द्रों में आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त करने का दिया निर्देश:प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार


घाघरा:- प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार ने पंचायत सचिवों के साथ अपने कार्यालय कक्ष में बुधवार को बैठक किया ।बैठक में प्रत्येक पंचायत सचिव को अपने पंचायत क्षेत्र के मतदान केन्द्रों में आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया ।साथ में पंचायत वार मतदान केंद्रों में उपलब्ध पानी ,बिजली, शौचालय, पहुंच पथ, रैम्प सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली गयी। बैठक में पंचायत सचिव आशिक मीर, विजय सिंह, कलेश्वर साहू, जयंती टोप्पो, अंजलि तिर्की, विनय कोंगाडी सहित कई लोग मौजूद थे ।
![]()




