स्थानीय समाचार

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी जरूरी :जिला निर्वाचन पदाधिकारी

Views: 28
0 0
Read Time:3 Minute, 20 Second
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी जरूरी :जिला निर्वाचन पदाधिकारी

पलामू:- पलामू जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के अंतर्गत चल रहे एन्यूमीरेशन एवं डिजिटाइजेशन कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति, बीएलओ एवं बीएलए-2 की भूमिका तथा आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन कार्य किया जा रहा है। पलामू जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में अब तक लगभग 99.9 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण तथा 78.25 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है।उन्होंने राजनीतिक दलों से 22 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होने वाली बीएलओ एवं बीएलए-2 की तीसरी एवं अंतिम बैठक में अपने प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इसी दिन चुनाव पाठशाला का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बीएलए-2 की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।बैठक में बताया गया कि बीएलए-2 के साथ प्रारूप मतदाता सूची तथा एएसडीडीएफ (ASDDF) सूची का सत्यापन किया जाएगा।

एएसडीडीएफ सूची में डुप्लीकेट प्रविष्टि, मृत मतदाता, स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाता, अनुपस्थित/लापता मतदाता तथा गणना प्रपत्र पर हस्ताक्षर से इनकार करने वाले मतदाताओं से संबंधित प्रविष्टियों का परीक्षण किया जाएगा।उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री शेखावत ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने में राजनीतिक दलों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि वे अपने स्तर से बीएलए-2 एवं अन्य प्रतिनिधियों को मतदान केंद्रों पर आयोजित बैठक एवं चुनाव पाठशाला में भाग लेने के लिए प्रेरित करें तथा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।इस अवसर पर पांकी एवं विश्रामपुर के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी समेत विभिन्न दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button