सरना कोड की मांग को लेकर भारत बंद का झारखंड के कई जिलों में मिला जुला असर देखा गया।


बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख
गुमला;-शनिवार को भारत बंद सरना कोड लागू करने को लेकर केंद्रीय सरना समिति अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद एवं आदिवासी सेंगेल अभियान के द्वारा रांची हजारीबाग लोहरदगा खूंटी गुमला सहित सात राज्यों में रेल रोड चक्का जाम किया गया राजधानी रांची में अनगड़ा प्रखंड अंतर्गत गंगाघट पर रेल रोड चक्का जाम किया गया गंगा घाट रोड एवं रेल पटरी पर लोग उतरकर सरना कोड की मांग कर रहे थे गंगा घाट रेलवे स्टेशन में केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष श्री फूलचंद तिर्की उपाध्यक्ष प्रमोद एक्का ग्राम सोमरा उरांव गंगा मुंडा साजन उरांव प्रभु उरांव मंगरु उरांव गाजु उरांव के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोग सड़क एवं रेल पटरी पर उतरकर प्रदर्शन किया रांची के कोकर में केंद्रीय सरना समिति के महासचिव संजय तिर्की के नेतृत्व में सड़क जाम किया गया हजारीबाग में सरना समिति हजारीबाग के अध्यक्ष महेंद्र बेक के नेतृत्व में आई लव यू चौक जाम किया गया लोहरदगा जिला में जिला सरना समिति लोहरदगा के अध्यक्ष चैतू उरांव के नेतृत्व में लोहरदगा रेलवे स्टेशन रेल रोका गया एवं कचहरी रोड में मुख्य चौक पर सड़क जाम किया गया मौके पर केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष श्री फूलचंद तिर्की ने कहा भारत बंद सफल रहा पूरे देश में आदिवासी सरना कोड की मांग पर लोग सड़क पर उतरकर रेल रोड चक्का जाम कर सरना कोड लागू करो का नारा बुलंद कर रहे थे उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव से पहले यदि केंद्र सरकार सरकार सलना कोड लागू नहीं करती है तो आदिवासी केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकेंगे केंद्रीय सरना समिति के उपाध्यक्ष प्रमोद एक्का ने कहा कि सरना कोड नहीं रहने से जबरन आदिवासी को हिंदू एवं ईसाई बनाया जा रहा है सरना कोड लागू होने से हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सिख जैन बौद्ध अपने आप डिलिस्टिंग हो जाएंगे । गुमला के आदिवासी नेता हंदू भगत ने सरना कोड की मांग को लेकर आयोजित भारत बंद को सफल बताया है।
![]()




