सतबरवा:घनी आबादी के बीच गन्दगी का अंबार:बीमारी को दे रहे हैं बुलावा।


दिनेश कुमार की रिपोर्ट,
सतबरवा/पलामू:- त्योहारों का सीजन आ चुका है. गणेश पूजा और विश्वकर्मा पूजा के बाद अब दुर्गा पूजा की बारी है. इसे लेकर सतबरवा प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र के लोगो में उल्लास तो है, लेकिन फिलहाल क्षेत्र के लोगों की जो सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है, वह है घर- मुहल्ले और आस-पास लगने वाला गंदगी का अंबार कहना गलत नहीं होगा कि इस वजह से ही सतबरवा क्षेत्र में अनेको बीमारी फैला शक्ति है. बावजूद इसके जनप्रतिनिधि लोगों की इस सबसे ज्वलंत समस्या से मुंह मोड़े हुए हैं.
क्षेत्र में साफ-सफाई की स्थिति क्या है, इसका अंदाजा सतबरवा पुराना थाना के समीप की हालत देखकर आसानी से लगाया जा सकता है. यहां जगह-जगह गंदगी का अंबार देखा जा सकता है. एक तो चिलचिलाती धूप के साथ उमस भरी गर्मी, उस पर जब-तब हो रही बारिश के इस मौसम ने ऐसे ही लोगों का हाल बेहाल कर रखा है. उस पर घर के आस-पास जहां तहां गंदगी का अंबार लगने से वैसे ही अनेको बीमारियों का प्रकोप झेलने पर विवश हैं.
![]()




