झारखंडट्रेंडिंगपलामूस्थानीय समाचार

सतबरवा प्रखंड कार्यालय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का घेराव,भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

सतबरवा प्रखंड कार्यालय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का घेराव,भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

रिपोर्ट: दिनेश यादव, सतबरवा

पलामू। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) सतबरवा इकाई द्वारा बुधवार को सतबरवा अंचल सह प्रखंड कार्यालय के समक्ष भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ग्राम दुलसुलमा से रैली निकालकर सैकड़ों ग्रामीणों के साथ कार्यालय का घेराव किया गया और घंटों तक नारेबाजी की गई। “भ्रष्ट पदाधिकारी होश में आओ” जैसे नारों से कार्यालय परिसर गूंज उठा।

प्रदर्शन के दौरान भाकपा के जिला सचिव एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी रूचिर कुमार तिवारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सतबरवा प्रखंड और अंचल कार्यालय में “बिचौलिया गिरी” चरम पर है। आम जनता, खासकर गरीब, मजदूर और किसान वर्ग को बिना रिश्वत के कोई काम नहीं किया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास योजनाओं में घूसखोरी व्याप्त है, प्रधानमंत्री एवं अबुआ आवास योजना में पैसे लेकर लाभार्थियों की सूची में हेराफेरी की जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी और कर्मचारी आम जनता से सीधे संवाद नहीं करते, और अपने लिए निजी स्टाफ रखे हुए हैं। भूमि से जुड़े कार्यों में देरी, मनरेगा योजनाओं में बिचौलियों की भूमिका और प्रमाण पत्रों के निर्माण में लापरवाही को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए गए।

सतबरवा प्रखंड कार्यालय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का घेराव,भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

प्रखंड अध्यक्ष रंग बहादुर सिंह ने कहा कि बिना घूस के कोई भी काम संभव नहीं हो पा रहा है। कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण जमीन से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

किसान सभा के जिला अध्यक्ष उमेश सिंह चरणों ने कहा कि बरसात शुरू होने से पहले किसानों को अरहर, मक्का एवं धान के बीज समय पर और सस्ते दर पर उपलब्ध कराना आवश्यक है।

प्रदर्शन के अंत में पार्टी द्वारा 8 सूत्री मांग पत्र प्रखंड पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को सौंपा गया, जिसमें मुख्य मांगें थीं:

  1. अधिकारी एवं कर्मचारी आम जनता से सीधे मिलें।
  2. किसानों को समय पर सरकारी दर पर बीज उपलब्ध हो।
  3. सभी पात्र व्यक्तियों को वृद्धावस्था पेंशन मिले।
  4. गरीबों को राशन कार्ड की सुविधा दी जाए।
  5. आय, मृत्यु व अन्य प्रमाण पत्र समय पर निर्गत हों।
  6. योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
  7. बिचौलियों की भूमिका खत्म की जाए।
  8. कार्यालयों में कर्मचारी समय पर उपस्थित रहें।

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोग: नसीम, साबित देवी, ललन राम, अवध बिहारी मेहता, बालेश्वर सिंह, सरयू मेहता, शंकर सिंह, भजन सिंह, एकता रामचंद्र सिंह, कृष्णा सिंह, कमलेश सिंह, राम जन्म मांझी, संजय चौधरी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button