तेनुघाट में भाजपा की शक्ति केंद्र बैठक, बूथ सशक्तिकरण और सदस्यता अभियान पर जोर

तेनुघाट में भाजपा की शक्ति केंद्र बैठक, बूथ सशक्तिकरण और सदस्यता अभियान पर जोर
Views: 28
0 0
Read Time:2 Minute, 13 Second
तेनुघाट में भाजपा की शक्ति केंद्र बैठक, बूथ सशक्तिकरण और सदस्यता अभियान पर जोर

कार्यकर्ताओं के साथ माइक्रो प्लानिंग और पन्ना प्रमुखों की सक्रियता पर हुई चर्चा

तेनुघाट स्थित एफ टाइप दुर्गा मंडप परिसर में भारतीय जनता पार्टी की शक्ति केंद्र बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना, सदस्यता अभियान को गति देना तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में माइक्रो प्लानिंग, पन्ना प्रमुखों की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही प्रत्येक बूथ पर समितियों की सक्रियता की समीक्षा की गई और नए सदस्यों को जोड़ने के अभियान को तेज करने की रणनीति बनाई गई।

कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे केंद्र सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए निरंतर संपर्क और संवाद बनाए रखने पर बल दिया गया।

इस अवसर पर प्रभारी पंकज कुमार सिन्हा, संयोजक आनंद कुमार श्रीवास्तव, रूपलाल रजक, राजेंद्र कुमार विश्वकर्मा, सुनील कुमार, प्रताप कुमार, अजीत गुलजार, प्रशांत पाल, तारकेश्वर ठाकुर, राजेंद्र महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment