Views: 10
0 0
पलामू में भव्यता के साथ मनाएं अंतराष्ट्रीय योग दिवस : उपायुक्त,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को, तैयारी शुरू

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पलामू में भव्यता के साथ मनाएं अंतराष्ट्रीय योग दिवस : उपायुक्त,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को, तैयारी शुरू

पलामू:- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को है। इसके सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में उनके कार्यालय वेश्म में पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें जिला मुख्यालय के साथ-साथ प्रखंड व ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सुचारू और व्यवस्थित रूप से योग कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर चर्चा हुई। उपायुक्त श्री…

पलामू में भव्यता के साथ मनाएं अंतराष्ट्रीय योग दिवस : उपायुक्त,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को, तैयारी शुरू
Read Time:3 Minute, 28 Second
पलामू में भव्यता के साथ मनाएं अंतराष्ट्रीय योग दिवस : उपायुक्त,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को, तैयारी शुरू

पलामू:- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को है। इसके सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में उनके कार्यालय वेश्म में पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें जिला मुख्यालय के साथ-साथ प्रखंड व ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सुचारू और व्यवस्थित रूप से योग कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर चर्चा हुई।

उपायुक्त श्री शेखावत ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्यता के साथ मनाने का निदेश दिया। उन्होंने योग कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम से जुड़ी जिम्मेदारियां सौंपी। आयुष विभाग के पदाधिकारी को योग दिवस की तैयारी को लेकर आवश्यक सामान का प्रबंध करने सहित सभी आवश्यक तैयारियां करने का निदेश दिए। साथ ही नगर निगम के पदाधिकारियों को योग स्थल की सफाई व्यवस्था, पेयजल एवं चलंत शौचालय का इंतजाम दुरुस्त करने का निदेश दिया।वहीं योग दिवस की प्रचार -प्रसार पर बल दिया। उन्होंने कहा कि योग से हम शारीरिक रूप से मजबूत हो सकते हैं। योग हमें स्वस्थ बनाता है। इसलिए अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करना सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने योगा दिवस पर योगाभ्यास में शामिल होने वालो के बीच टी-शर्ट, टोपी आदि वितरण का भी निदेश दिया।उन्होंने सभी प्रखंड मुख्यालय, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पंचायत मुख्यालयों, सभी स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थानों में भी सुचारू और व्यवस्थित रूप से योगाभ्यास कार्यक्रम करने का निदेश दिया।21 जून को योगाभ्यास का कार्यक्रम प्रातः 6 बजे से होगा। इसके लिए स्थल के रूप में स्थानीय शिवाजी मैदान में प्रस्तावित है।

उपायुक्त ने जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारियों के साथ-साथ योग समितियां, विद्यार्थियों , समाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, मीडिया कर्मियों, आमजनों सहित सभी जिलेवासियों से योग दिवस कार्यक्रम में अधिक-से-अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।बैठक में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार,सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी,आयुष के डीपीएम डॉ. मृत्युंजय कुमार कुमार मेहता सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports