पाकुड़,संवाददाता।
पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम देवपुर स्थित बायपास रोड के पास काली मंदिर के पीछे आम बगीचे में अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री किए जाने की जानकारी मिली। सूचना के सत्यापन एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर नगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
गठित टीम दंडाधिकारी के साथ मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति काले रंग की प्लास्टिक थैली से गांजा की पुड़िया निकालकर बेचता हुआ पाया गया। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद अन्य लोग भाग निकले। पुलिस टीम ने भाग रहे व्यक्ति को पकड़ लिया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शिशु शेख (30 वर्ष), पिता सिराजुल शेख, निवासी ग्राम देवपुर, थाना मुफस्सिल, जिला पाकुड़ के रूप में हुई। विधिवत तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद काले रंग की प्लास्टिक थैली से 25 पुड़िया गांजा (कुल 51.06 ग्राम) बरामद किया गया।
इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 142/2026, दिनांक 09 जून 2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 20(b)(II)(A) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- शिशु शेख, उम्र 30 वर्ष
- पिता : सिराजुल शेख
- निवासी : ग्राम देवपुर, थाना मुफस्सिल, जिला पाकुड़
बरामद सामग्री
- गांजा की 25 पुड़िया
- कुल वजन : 51.06 ग्राम
छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी
- पु.नि. अनिल कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी, नगर थाना, पाकुड़
- पु.अ.नि. सन्नी सुप्रभात
- पु.अ.नि. दिनेश कुमार सिंह
- स.अ.नि. विपीन कुमार यादव
- नगर थाना के सशस्त्र बल के जवान
पुलिस ने बताया कि जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।