ब्रेकिंग न्यूज़गोमिया
तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत, 6 मामलों का निष्पादन, ₹15 हजार जुर्माना वसूला

तेनुघाट | संवाददाता
तेनुघाट स्थित व्यवहार न्यायालय में शनिवार, 27 जून को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह आयोजन सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं जिला जज बोकारो के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।

लोक अदालत में कुल 6 मामलों का निष्पादन किया गया, साथ ही ₹15,000 की जुर्माना राशि वसूल की गई। लोक अदालत के सफल संचालन के लिए तीन बेंच का गठन किया गया था।
तीन बेंच में हुई सुनवाई
- प्रथम बेंच: कुटुंब न्यायालय के प्रेम नाथ पाण्डेय एवं अधिवक्ता प्रशांत पाल
- द्वितीय बेंच: जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी एवं अधिवक्ता सुजीत कुमार जयसवाल
- तृतीय बेंच: प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडेय एवं अधिवक्ता नीरज कुमार
इस संबंध में जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति की सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने दी।
![]()




