ब्रेकिंग न्यूज़पाकुड़

कोटालपोखर में मुहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, थाना प्रभारी ने मार्गों का किया निरीक्षण

जुलूस के रास्तों का ड्रोन कैमरे से सर्वे,सुरक्षा को लेकर जरूरी निर्देश जारी


कोटालपोखर, 25 जून,
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोटालपोखर थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार ने मुहर्रम कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर जुलूस की तैयारियों की समीक्षा की।

कोटालपोखर में मुहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, थाना प्रभारी ने मार्गों का किया निरीक्षण

बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने मुहर्रम के अवसर पर निकलने वाले जुलूस के मार्गों, समय और व्यवस्थाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे की मदद से जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर संभावित जोखिम वाले स्थानों की पहचान की गई।

थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि जुलूस मार्ग में आने वाले भवनों, विद्युत तारों और अन्य बाधाओं का सत्यापन कराया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं और लगातार समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

कोटालपोखर में मुहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, थाना प्रभारी ने मार्गों का किया निरीक्षण

उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि को रोकने के लिए पुलिस द्वारा सतर्क निगरानी रखी जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाएं।

इस मौके पर कोटालपोखर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button