गोमिया

गोमिया में धूमधाम से मनी अंबेडकर जयंती,मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कई गांवों में लिया हिस्सा

Views: 111
0 0
Read Time:1 Minute, 57 Second
गोमिया में धूमधाम से मनी अंबेडकर जयंती,मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कई गांवों में लिया हिस्सा

गोमिया से संवाददाता

गोमिया प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए।

अपने दौरे की शुरुआत मंत्री ने शब्दीटांड गांव से की, जहां उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

इसके बाद मंत्री बेलाटांड़ और गंझूडीह गांव पहुंचे, जहां आयोजित जयंती समारोह में भी उन्होंने भाग लिया और बाबा साहब को नमन किया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

सभा को संबोधित करते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज को समानता, शिक्षा और न्याय का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और समाज को आगे बढ़ाने में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बाबा साहब के आदर्शों को अपनाकर एक समतामूलक और सशक्त समाज के निर्माण में योगदान दें।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button