स्कूल की खिड़की तोड़ घुसे चोर,किताबें ले उड़े; लैब में मचायी तोड़फोड़
Pakud News

मंडरो।मंडरो प्रखंड के मिर्जाचौकी स्थित गांधी आदर्श उच्च विद्यालय में अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में खिड़की तोड़कर धावा बोल दिया। विद्यालय के अंदर घुसे चोर कई किताबें चोरी कर ले गये। इसके बाद लैब में रखे सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह विद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों को घटना की जानकारी हुई।
दूसरी बार चोरी,स्कूल की सुरक्षा पर उठे सवाल
शिक्षक प्रेमशंकर जायसवाल और गुड्डू भगत ने बताया कि विद्यालय में चोरी की यह दूसरी घटना है। लगातार दूसरी बार स्कूल को निशाना बनाये जाने से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गये हैं। शिक्षकों का कहना है कि किताबें और शैक्षणिक सामग्री चोरी होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।

चोरों पर कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग
शिक्षकों ने घटना की जानकारी प्रशासन को देते हुए चोरों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बार-बार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, ऐसे में परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना जरूरी है, ताकि भविष्य में चोर विद्यालय को निशाना न बना सकें।
![]()




