Views: 147
0 0
Bihar News:बिहार आपदा मंत्री ने हरिमोहन फाउंडेशन के कार्यों की सराहना, युवाओं को दी आपदा प्रशिक्षण की सलाह

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

Bihar News:बिहार आपदा मंत्री ने हरिमोहन फाउंडेशन के कार्यों की सराहना, युवाओं को दी आपदा प्रशिक्षण की सलाह

मूंगेर/पटना: बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद ने जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने फाउंडेशन के संस्थापक हरिमोहन सिंह को भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं और हर संभव सहयोग का आश्वासन देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान हरिमोहन…

Bihar News:बिहार आपदा मंत्री ने हरिमोहन फाउंडेशन के कार्यों की सराहना, युवाओं को दी आपदा प्रशिक्षण की सलाह
Read Time:3 Minute, 27 Second
Bihar News:बिहार आपदा मंत्री ने हरिमोहन फाउंडेशन के कार्यों की सराहना, युवाओं को दी आपदा प्रशिक्षण की सलाह

मूंगेर/पटना: बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद ने जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने फाउंडेशन के संस्थापक हरिमोहन सिंह को भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं और हर संभव सहयोग का आश्वासन देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान हरिमोहन सिंह ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी के लिए आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में वे समाज के लिए प्रभावी भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम में एम. डी. वारिस खान, एम. डी. नदिमल गफ्फार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही विश्व युवक केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी सिल्वर थॉमस ने भी संस्था के कार्यों की सराहना की।

मंत्री ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा दिव्यांगजन, वृद्धजन, खेल, शिक्षा, कला-साहित्य, भारतीय संस्कृति, कौशल विकास और रोजगार जैसे क्षेत्रों में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में आपदा प्रबंधन विभाग के साथ मिलकर इस संस्था को और व्यापक स्तर पर जोड़ा जाएगा।

हाल ही में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने भी पटना विधानसभा सचिवालय में हरिमोहन सिंह को सम्मानित किया था। उन्होंने संस्था द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर दिव्यांगजनों और युवाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की थी।

गौरतलब है कि हरिमोहन सिंह पिछले 11 वर्षों से निस्वार्थ भाव से खेल और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे कई खेल एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं और विशेष रूप से दिव्यांग खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

उन्हें अब तक कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए Election Commission of India ने उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान मुंगेर जिले का पीडब्ल्यूडी ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया था।

सम्मान मिलने पर मुंगेर जिले के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, बुद्धिजीवियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए हरिमोहन सिंह को बधाई दी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports