स्थानीय समाचार

जिला अनुकंपा समिति की बैठक सम्पन्न

Views: 117
0 0
Read Time:2 Minute, 6 Second
जिला अनुकंपा समिति की बैठक सम्पन्न

समाहरणालय संवर्ग के 2 पदों पर नियुक्ति का निर्णय, शिक्षा विभाग में 2 पदों पर नियुक्ति की अनुशंसा

पाकुड़।
शुक्रवार को पाकुड़ जिला अनुकंपा समिति की बैठक का आयोजन समाहरणालय में किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार ने की। बैठक में अनुकंपा के आधार पर प्राप्त आवेदनों की विस्तृत एवं तथ्यात्मक समीक्षा की गई।

समिति द्वारा विचारोपरांत समाहरणालय संवर्ग के कुल दो पदों पर नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत संजय राय एवं श्री श्यामचंद्र को अनुसेवक पद पर नियुक्ति देने का निर्णय लिया गया।

वहीं शिक्षा विभाग के अंतर्गत दो पदों पर नियुक्ति की अनुशंसा की गई है। इसके अंतर्गत दीपक हांसदा एवं कौशिक साहू को लिपिक (क्लर्क) पद पर नियुक्ति की अनुशंसा की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि दिवंगत कर्मियों के आश्रित परिवारों के प्रति मानवीय संवेदना एवं सामाजिक दायित्व का प्रतीक है। पात्र आश्रितों को समयबद्ध सहायता प्रदान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उपायुक्त ने संबंधित शाखा को निर्देश दिया कि अनुमोदित प्रकरणों पर शीघ्र, पारदर्शी एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लाभार्थियों को समय पर नियुक्ति का लाभ प्राप्त हो सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button