स्थानीय समाचार
Jharkhand:पुलिस ने तीन स्नैचरों को किया गिरफ्तार,18 मोबाइल और एक बुलेट बरामद


राँची:-चुटिया थाना की पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में मकचुंद टोली चुटिया का रहने वाला अभय सिंह उर्फ बिट्टू, राजा सिंह और अभिषेक पाठक उर्फ रावण शामिल है।
रविवार को राँची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि इनके पास से छिनतई के कुल 18 मोबाइल फोन और एक लाल रंग बुलेट भी बरामद किया गया है। इन तीनों आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि दो दर्जन से अधिक मोबाइल की छिनतई ये हाल में कर चुके है।
जिनमें से कुछ मोबाइल को इन लोग ने बेच दिया है। तीनों ने छिनतई के मोबाइल कहां-कहां बेचा है इसका पता लगाया जा रहा है ताकि उनकी भी बरामदगी की जा सके। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया.तीनो ने बताया कि नशा और शौक पुरा करने के लिए गलत काम करना शुरू कर दिया।
![]()




