भावुक माहौल में जिला सहकारिता पदाधिकारी उमेश कुमार सिन्हा को दी गई विदाई


लातेहार। जिला सहकारिता पदाधिकारी उमेश कुमार सिन्हा के स्थानांतरण पर जिला संयुक्त सहकारिता सभागार में शनिवार को विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सहकारिता विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।
कार्यक्रम के दौरान श्री सिन्हा को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में विभागीय कार्यों को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से आगे बढ़ाया। सहकारिता योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, कार्यालयीन समन्वय और कर्मचारियों के साथ सकारात्मक संबंध बनाए रखने में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही।
अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि श्री सिन्हा का व्यवहार हमेशा सहज और सहयोगात्मक रहा। किसी भी कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने और टीम भावना के साथ काम करने की उनकी शैली ने विभाग में सकारात्मक माहौल बनाया। इसी कारण उनके स्थानांतरण की खबर से सभी भावुक नजर आए।
अपने संबोधन में श्री सिन्हा ने कहा कि लातेहार में मिला सहयोग और अपनापन उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सहकारिता विभाग आगे भी इसी समर्पण के साथ जिले के विकास में योगदान देता रहेगा।
मौक़े पर सुदर्शन प्रसाद , सतेंद्र कुमार, इभा कुमारी,ओसिम मुर्मू, संतोष कुमार,अमित, खुशबू, सतीश रितिक ध्रुव, सरताज, रिचुघुटा एमपीसीएस के अध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी एवं लातेहार एमपीसीएस के अध्यक्ष मुरली प्रसाद,योगेन्द्र प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहे।
![]()




