Views: 100
0 0
आईईएल थाना प्रभारी ने पिट्स मॉर्डन स्कूल में...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

आईईएल थाना प्रभारी ने पिट्स मॉर्डन स्कूल में विद्यार्थियों को शिक्षा,कानून व नैतिकता की दी जानकारी

गोमिया।बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आईईएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने बुधवार को पिट्स मॉर्डन स्कूल, गोमिया में विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विभिन्न कानूनी विषयों, नैतिक मूल्यों और जीवन में सफलता के महत्वपूर्ण गुणों से अवगत कराया। थाना प्रभारी ने बच्चों को शिक्षा…

आईईएल थाना प्रभारी ने पिट्स मॉर्डन स्कूल में विद्यार्थियों को शिक्षा,कानून व नैतिकता की दी जानकारी
Read Time:2 Minute, 53 Second
आईईएल थाना प्रभारी ने पिट्स मॉर्डन स्कूल में विद्यार्थियों को शिक्षा,कानून व नैतिकता की दी जानकारी

गोमिया।
बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आईईएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने बुधवार को पिट्स मॉर्डन स्कूल, गोमिया में विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विभिन्न कानूनी विषयों, नैतिक मूल्यों और जीवन में सफलता के महत्वपूर्ण गुणों से अवगत कराया।

थाना प्रभारी ने बच्चों को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिक्षा एक अनमोल गहना है, जो व्यक्ति के संस्कार, विचार और आचरण का निर्माण करती है। शिक्षा के माध्यम से मनुष्य भविष्य की कठिनाइयों को सहजता से पार कर सकता है। उन्होंने सरल और सकारात्मक जीवन जीने के तरीके भी विद्यार्थियों को समझाए।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने चाइल्ड क्राइम, पॉक्सो एक्ट, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात नियम, सड़क दुर्घटनाओं से बचाव, नशा मुक्ति, घरेलू हिंसा, साइबर सुरक्षा एवं साइबर फ्रॉड से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। विशेष रूप से छात्राओं को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सही कदम उठाने की सलाह दी गई।

थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने बच्चों को मोबाइल फोन के सुरक्षित उपयोग और शिक्षा के साथ उसके संतुलन पर भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

करीब डेढ़ घंटे तक चली कक्षा में थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को गणित, अंग्रेजी, विज्ञान के साथ-साथ नैतिक शिक्षा का भी पाठ पढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के बीच समय बिताना उन्हें बेहद अच्छा लगता है और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस तरह के कार्यक्रम बेहद आवश्यक हैं।

इस मौके पर आईईएल थाना के एएसआई शशि भूषण कुजूर एवं विश्वजीत कुमार रविदास भी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports