पाकुड़
Trending

Pakud News

चोरी, लूट, डकैती और गृहभेदन के आरोपियों पर रहेगी विशेष नजर, एसपी अनुदीप सिंह ने अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

Views: 6
0 0
Read Time:5 Minute, 55 Second

रिपोर्ट:निशांत कुमार सानू,

पाकुड़ : जिले में अपराधियों की अब खैर नहीं। अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए पुराने अपराधियों की कुंडली खंगालने और उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया है। खासकर चोरी, लूट, डकैती और गृहभेदन जैसी संपत्ति संबंधी घटनाओं में शामिल रहे अपराधियों को पुलिस के रडार पर रखा जाएगा। पिछले पांच वर्षों में सक्रिय रहे अपराधियों और दोषसिद्ध लोगों के नाम सीसीए, निगरानी पंजी और गुंडा पंजी में दर्ज कराने की प्रक्रिया तेज होगी।

शनिवार को समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय सभागार में आयोजित अक्टूबर माह की मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने जिले की कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी थाना और ओपी प्रभारियों को अपराध नियंत्रण के लिए पूरी सक्रियता से काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों के निष्पादन में लापरवाही, अपराधियों पर निगरानी में ढिलाई और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई में सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

86 कांड दर्ज, पुलिस ने 89 मामलों का किया निष्पादन

अक्टूबर माह की समीक्षा में जिले में कुल 86 आपराधिक कांड दर्ज होने की जानकारी सामने आयी, जबकि पुलिस ने इस अवधि में 89 मामलों का निष्पादन किया। एसपी ने लंबित कांडों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्देश दिया। पॉक्सो मामलों का निर्धारित समयसीमा में निष्पादन तथा आईटी और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में अनुसंधान तेज करने को कहा। लंबित वारंट और कुर्की के कम से कम 50 प्रतिशत निष्पादन का लक्ष्य भी तय किया गया।

पांच साल के अपराधियों की कुंडली खंगालेगी पाकुड़ पुलिस, सीसीए और गुंडा पंजी में दर्ज होंगे नाम

सड़क पर लापरवाही बरतने वालों पर भी होगी कार्रवाई

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अब वाहन जांच अभियान तेज करेगी। अलग-अलग समय और स्थानों पर जांच कर हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस की पड़ताल की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाकर कार्रवाई होगी। इसके लिए थाना, ओपी और यातायात प्रभारियों को जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ समन्वय बनाने का निर्देश दिया गया है।

अवैध खनन और नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा

अवैध पत्थर, कोयला और बालू के उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनन टास्क फोर्स के साथ संयुक्त छापेमारी की जाएगी। मादक पदार्थों और अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। नगर थाना कांड संख्या 262/2026 में 19 नवंबर को छापेमारी के दौरान 30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद करने वाली पुलिस टीम की एसपी ने सराहना की। टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।

पांच साल के अपराधियों की कुंडली खंगालेगी पाकुड़ पुलिस, सीसीए और गुंडा पंजी में दर्ज होंगे नाम

थाने में फरियादियों की शिकायतों को नहीं किया जाएगा नजरअंदाज

एसपी ने थाना और ओपी प्रभारियों को निर्देश दिया कि शिकायत लेकर पहुंचने वाले लोगों, विशेषकर महिलाओं के साथ सम्मानजनक और संवेदनशील व्यवहार करें। किसी भी फरियादी को अनावश्यक परेशान नहीं किया जाए। शिकायतों पर गंभीरता से सुनवाई करते हुए नियमानुसार कार्रवाई हो। पासपोर्ट सत्यापन, चरित्र सत्यापन और परिवाद पत्रों का निष्पादन भी समयसीमा के भीतर करने को कहा गया।

जनता के बीच पहुंचकर अपराध के खिलाफ जागरूक करेगी पुलिस

अपराध और सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम के लिए पुलिस अब स्कूल-कॉलेज से लेकर हाट-बाजार तक जागरूकता अभियान चलाएगी। डायल-112, साइबर अपराध, मानव तस्करी, नशामुक्ति, महिला अत्याचार, डायन प्रथा, बाल विवाह और सड़क सुरक्षा जैसे मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। महिला थाना प्रभारी को प्रत्येक सप्ताह स्कूल और कॉलेजों में विशेष अभियान चलाने की जिम्मेदारी दी गई है।

अपराध गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), एसडीपीओ पाकुड़ एवं महेशपुर, पुलिस निरीक्षक, सभी थाना एवं ओपी प्रभारी तथा विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद थे।

Loading

पांच साल के अपराधियों की कुंडली खंगालेगी पाकुड़ पुलिस, सीसीए और गुंडा पंजी में दर्ज होंगे नाम

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button