पाकुड़
Trending

बांसलोई नदी में स्नान के दौरान दो बहनें डूबीं, एक को बचाया गया,दूसरी लापता

pakur news

Views: 33
0 0
Read Time:2 Minute, 54 Second

कोटालपोखर संवाददाता। महेशपुर थाना क्षेत्र के बलियापतरा घाट पर शनिवार सुबह बांसलोई नदी में स्नान करना दो बहनों के लिए हादसे में बदल गया। नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से दोनों महिलाएं पानी में बह गयीं। घटना के बाद घाट पर अफरातफरी मच गयी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर एक महिला को बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरी महिला तेज धार में बहने के बाद लापता हो गयी।

पूजा में शामिल होने आयी थीं दोनों बहनें

जानकारी के अनुसार गिरिडीह जिले के कुड़कुड़ी पहाड़ी गांव निवासी कैलशी देवी (55) अपनी करीब 60 वर्षीय बहन के साथ महेशपुर क्षेत्र में अपनी बेटी के घर पूजा कार्यक्रम में शामिल होने आयी थीं। उनकी बहन गिरिडीह जिले के मझिलाटूर गांव की रहने वाली बतायी जा रही हैं।

बांसलोई नदी में स्नान के दौरान दो बहनें डूबीं, एक को बचाया गया,दूसरी लापता

शनिवार सुबह करीब नौ बजे दोनों बहनें गांव के समीप स्थित बांसलोई नदी में स्नान करने गयी थीं। इसी दौरान दोनों नदी की तेज धार वाले हिस्से में चली गयीं और अचानक पानी के बहाव में अपना संतुलन खो बैठीं।

स्थानीय युवकों ने एक महिला को बाहर निकाला

दोनों महिलाओं के डूबने की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद युवकों ने नदी में उतरकर बचाव शुरू किया। काफी प्रयास के बाद कैलशी देवी को पानी से बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर लाया गया।

वहीं दूसरी महिला तेज बहाव के साथ बह गयी। ग्रामीणों और स्थानीय युवकों ने नदी में काफी दूर तक तलाश की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल सका था।

पुलिस और एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने भी पहुंचकर नदी में लापता महिला की तलाश शुरू कर दी। स्थानीय ग्रामीण भी बचाव दल के साथ खोज अभियान में सहयोग कर रहे हैं।

बांसलोई नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम को तलाशी अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। समाचार भेजे जाने तक महिला की तलाश जारी थी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button