झारखंडपाकुड़स्थानीय समाचार
नल जल योजना में काफी भ्रष्टाचार प्रशासन मौन।


काठीकुंड /दुमका:- थाना क्षेत्र अंतर्गत कालाझर पंचायत के जंगला गांव में नल जल योजना के तहत भारी अनियमितता बरती गई है। गांव में पानी घर घर तक पहुंचाने के लिए जो पाइपलाइन बिछाया गया है वो जमीन ने नीचे नही बिछाया गया है। पाइप को सड़क के किनारे ऊपर ही रख दिया है।पाइप को छुपाने के लिए उसके ऊपर मिट्टी डाल दिया गया जो धीरे धीरे हट गया है। जो साफ साफ दर्शाता है पाइप बिछाने में कितनी अनियमितता बरती गई है। सरकार द्वारा करोड़ों खर्च करके गरीबों तक हर घर में पानी पहुंचाने की योजना धरातल पर फेल होती जा रही है,संवेदक जैसे तैसे काम करके निकल जाते हैं,और प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है।
![]()




