अपनी माता के ब्रह्मभोज में पुत्रों ने गरीबों के बीच वस्त्र का किया वितरण।


लातेहार:- जिला मुख्यालय ग्राम जगतारनपुर जालिम निवासी सुनील प्रसाद एवं घनश्याम प्रसाद के द्वारा अपनी माता के ब्रह्म भोज कार्यक्रम के अवसर पर गरीबों को भरपेट खाना एवं ठंड के मौसम से बचाव के लिए लगभग 300 से अधिक गरीबों के बीच शॉल का वितरण किया गया। एवं कई गण्यमान लोग उपस्थित थे वहीं सुनील प्रसाद एवं घनश्याम प्रसाद के द्वारा ब्रह्म भोज कार्यक्रम में आए हुए अपने रिश्तेदार एवं गांव के लोगों को ट्रॉफी एवं शौल देकर सम्मानित किया गया। वहीं ब्रह्म भोज कार्यक्रम का शुभारंभ पंडितों के द्वारा विधिवत रूप से संपन्न कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया।
मौके पर सुनील प्रसाद एवं घनश्याम प्रसाद ने कहा कि माता-पिता की सेवा ही संसार का सबसे बड़ा धर्म है आज हमारी मां हमारे बीच नहीं है लेकिन फिर भी हमारे दिलों में उनकी याद हमेशा जिंदा रहेगी। उन्होंने कहा कि हम लोग हमेशा ही गरीबों के मदद के लिए खड़ा है जब कभी भी किसी जरूरतमंद को हमारी सहयोग की जरूरत हो तो हम लोगों को जरूर बताएं हम हर संभव उनकी मदद करने का प्रयास करेंगे। मौके पर हजारों हजार की संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही।

![]()





