पाकुड़
Trending

पाकुड़ के मोहनपुर में डालसा का विधिक जागरूकता शिविर, लोगों को बताए कानूनी अधिकार

कानून की जानकारी के अभाव में कोई न्याय से वंचित न रहे, मोहनपुर विद्यालय में डालसा ने लगाया विधिक जागरूकता शिविर

Views: 9
0 0
Read Time:3 Minute, 46 Second

रिपोर्ट निशांत कुमार सानू,

पाकुड़ संवाददाता । कानून की जानकारी के अभाव में कोई भी व्यक्ति अपने अधिकारों और न्याय से वंचित न रहे, इसी उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), पाकुड़ की ओर से शनिवार को उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय, मोहनपुर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। झालसा, रांची के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष दिवाकर पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में डालसा सचिव रूपा वंदना किरो ने लोगों को कानूनी अधिकारों और सरकारी विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी।

अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना डालसा की प्राथमिकता

डालसा सचिव रूपा वंदना किरो ने कहा कि न्याय केवल सक्षम और जागरूक लोगों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक भी इसकी पहुंच सुनिश्चित होनी चाहिए। कानून की जानकारी नहीं होने के कारण कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे, यही इस शिविर का मूल उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को डालसा के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करायी जाती है। वहीं, सुलह योग्य विवादों का समाधान मध्यस्थता के जरिए भी कराया जा सकता है।

पाकुड़ के मोहनपुर में डालसा का विधिक जागरूकता शिविर, लोगों को बताए कानूनी अधिकार

बाल विवाह और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने की अपील

स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला ने बुजुर्गों और मानसिक रूप से पीड़ित व्यक्तियों के कानूनी अधिकारों के साथ बाल विवाह निषेध कानून की विस्तृत जानकारी दी। पीएलए सदस्य राजीव कुमार झा ने नालसा की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कानूनी प्रावधानों से लोगों को अवगत कराया। बीडीओ टुडू दिलीप ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सामूहिक पहल करने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की।

गरीबों और कमजोर वर्गों के लिए कानूनी सहायता का बताया महत्व

लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल ने कहा कि आर्थिक कमजोरी किसी के न्याय पाने की राह में बाधा नहीं बननी चाहिए। विधिक सहायता व्यवस्था के माध्यम से गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को भी न्याय पाने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम का संचालन जेडएच विश्वास ने किया। मौके पर सीओ मनोज कुमार, उप प्रमुख अब्दुल गनी, शिक्षक, पैरा लीगल वॉलंटियर्स, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

पाकुड़ के मोहनपुर में डालसा का विधिक जागरूकता शिविर, लोगों को बताए कानूनी अधिकार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button