बरहड़वा।
शिक्षा विभाग की प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी के गठन को लेकर शुक्रवार को बीडीओ कार्यालय कक्ष में बीडीओ नागेश्वर साव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी का औपचारिक गठन किया गया।
बैठक के दौरान बीडीओ नागेश्वर साव ने बताया कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित एमडीएम योजना, स्कूलों की सफाई व्यवस्था, मेनू के अनुसार मध्यान भोजन उपलब्ध कराने तथा स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक प्रत्येक माह आयोजित की जाएगी।
बैठक में बीइइओ तरुण कुमार घाटी, बीपीओ राजेश्वरी सिन्हा, बोरियो संथाली की मुखिया एरिका स्वर्ण मरांडी, एजीएम उत्तम कुमार सिंह, डॉ. रोहित कुमार गोंड़, यूएमएस तेलो के प्रधान शिक्षक सुना मुर्मू और सामाजिक कार्यकर्ता शंकर पंडित सहित अन्य लोग उपस्थित थे।