Views: 110
0 0
प्रमुख पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप से मजदूरों ने किया इनकार,बीडीओ ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

प्रमुख पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप से मजदूरों ने किया इनकार,बीडीओ ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की

मनिका से संतोष प्रसाद की रिपोर्ट,मनिका। प्रखंड के कोपे पंचायत अंतर्गत जेरुआ गांव निवासी विशाल सिंह ने मनिका प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी पर बिरसा हरित आम बागवानी योजना में अवैध तरीके से डिमांड लगाकर मजदूरी राशि निकाले जाने का आरोप लगाया है। आरोप के बाद सोमवार को जेरुआ गांव के मजदूर– उमा कुमारी, पुनीता देवी,…

प्रमुख पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप से मजदूरों ने किया इनकार,बीडीओ ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की
Read Time:1 Minute, 48 Second
प्रमुख पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप से मजदूरों ने किया इनकार,बीडीओ ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की

मनिका से संतोष प्रसाद की रिपोर्ट,
मनिका। प्रखंड के कोपे पंचायत अंतर्गत जेरुआ गांव निवासी विशाल सिंह ने मनिका प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी पर बिरसा हरित आम बागवानी योजना में अवैध तरीके से डिमांड लगाकर मजदूरी राशि निकाले जाने का आरोप लगाया है।

आरोप के बाद सोमवार को जेरुआ गांव के मजदूर– उमा कुमारी, पुनीता देवी, कमलेश सिंह, ललिता देवी, कोलपती देवी, काशी मियां, कुर्बान मियां, राहुल कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, महयुदीन मियां और धनेशर सिंह – प्रखंड कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संदीप कुमार को लिखित आवेदन सौंपकर स्पष्ट किया कि उन्होंने बिरसा हरित आम बागवानी योजना में काम किया है और उसकी मजदूरी राशि उनके अपने बैंक खातों में ही जमा हुई है। उन्होंने कहा कि किसी ने उनकी मजदूरी का पैसा नहीं लिया है।

वहीं, प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। इसमें वर्तमान पंचायत सेवक, एई और बीपीआरओ को शामिल किया गया है। बीडीओ के अनुसार, एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्राप्त हो जाएगी।

Loading

प्रमुख पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप से मजदूरों ने किया इनकार,बीडीओ ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports