बरहरवा l प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झामुमो प्रखंड कार्यालय बरहेट में रविवार को एक बैठक आयोजित की गई l बैठक की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी ने किया l बैठक को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने बताया कि आगामी दिनांक 18 नवंबर 2025 से आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार (जनता दरबार)कार्यक्रम की शुरुआत माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार द्वारा किया जा रहा है।
सभी पंचायत के अध्यक्ष सचिव सहित सम्मानित कार्यकर्तागण अपने -अपने पंचायत के विभिन्न गांव टोले -मोहल्ले में व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करेंगे,एवं जनता दरबार के दिन ग्रामीणों को हर संभव मदद करेंगे।
इस महत्वपूर्ण बैठक को झामुमो के जिला प्रवक्ता राजाराम मरांडी, जिला संगठन सचिव छवि हेंब्रम, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अली अंसारी, अब्दुल मजीद,लुखिराम हेंब्रम ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन झामुमो प्रखंड सचिव मुजिबुर रहमान ने किया मौके पर वंशज परिवार से रुपचांद मुर्मू,जिप सदस्य जेठा मुर्मू,सुनिराम हांसदा,पुसा टुडू,शमीम अंसारी,नूर हुसैन अंसारी, सुनील सोरेन, समदा सोरेन,मुखिया रमेश मुर्मू,महिला नेत्री बेला किस्कू,सेलिना मरांडी,बल्लू हांसदा,मैनुल अंसारी,बाबुधन टुडू,मुश्ताक अंसारी,इब्राहीम अंसारी,इस्लाम अंसारी,अमजेद अंसारी, संजय सोरेन,लड्डू भगत,सुनील किस्कू सहित सभी पंचायत के अध्यक्ष सचिव सहित सम्मानित कार्यकर्तागण मौजूद थे।