स्थानीय समाचारझारखंडदुर्घटनाधनबाद
धनबाद में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर ने कार को रौंदा, 3 की मौत


धनबाद संवाददाता,
धनबाद:- तेज रफ्तार कंटेनर और मारुति कार के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। इस भीषण सड़क हादसे में कार में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना धनबाद के बरवाअड्डा थानाक्षेत्र के नेशनल हाईवे-2 की बताई जा रही है। इसकी सूचना पाकर पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच घायल युवकों को नजदीकी अस्पताल भेजा।बताया जाता हैं की कार उल्टी दिशा में थी कार पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लोगों से हादसे का कारण जानना चाहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि मारुति कार नेशनल हाईवे-2 उलटी दिशा में जा रही थी। बताया कि कार रफ्तार में थी और गलत दिशा में चल रही थी। इतने में ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि मारुति कार को कंटेनर 200 मीटर तक घसीटते हुए आगे ले गया। इससे कार में सवार यात्री की दर्दनाक मौत हो गई।
![]()




