Views: 169
0 0
राधानगर में आगलगी से चार घर जलकर राख, हजारों का नुकसान

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

राधानगर में आगलगी से चार घर जलकर राख, हजारों का नुकसान

बरहरवा।राधानगर गांव में सोमवार को खाना बनाने के दौरान अचानक आग लगने से चार घर जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार राधानगर निवासी जयंत मंडल के रसोईघर में खाना बना रही थी। इसी दौरान वह कुछ सामान खरीदने के लिए बाहर गई थी। तभी अचानक फूस के बने घर में आग लग गई। देखते…

राधानगर में आगलगी से चार घर जलकर राख, हजारों का नुकसान
Read Time:1 Minute, 18 Second
राधानगर में आगलगी से चार घर जलकर राख, हजारों का नुकसान

बरहरवा।राधानगर गांव में सोमवार को खाना बनाने के दौरान अचानक आग लगने से चार घर जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार राधानगर निवासी जयंत मंडल के रसोईघर में खाना बना रही थी। इसी दौरान वह कुछ सामान खरीदने के लिए बाहर गई थी।

तभी अचानक फूस के बने घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया एवं आसपास के अधीर मंडल और बीरेन मंडल के घरों को आग अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि घर के छत पर रखें पटसन पाला में आग लगने से लपटें और भड़क उठी।

जिससे चार पटसन पाला जलकर राख हो गए। आग की खबर सुनते ही गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने पंपिंग मशीन के माध्यम से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया।

आगलगी की घटना में दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। जबकि दो अन्य घरों को आंशिक नुकसान हुआ है। आगलगी की घटना में हजारों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports