पतना। प्रखंड सभागार में रविवार को विधिक सेवा–सह–मेगा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बीडीओ सह सीओ कुमार देवेश द्विवेदी, मुखिया शिवधर मडैया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर में आम लोगों की समस्याओं के समाधान एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। इस दौरान जेएसएलपीएस के तहत सखी मंडल दीदियों को 6 लाख रुपये, मुंह जुठी योजना के अंतर्गत 2 लाभुकों, मनरेगा के तहत 7 जॉब कार्ड, 7 पेंशन, 6 बीज वितरण सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से कुल 84 लाभुकों को विभिन्न प्रकार का लाभ प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मनरेगा बीपीओ मनीष कुमार, सीआई साहेबराम मुर्मू, आवास समन्वयक मनीष रंजन, बीपीआरओ मोतीलाल मुर्मू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।