वन विभाग की लापरवाही,जंगली हाथियों का उत्पात जारी,किसानों को भारी भरकम नुकसान


सतबरवा से दिनेश यादव की रिर्पोट,
सतबरवा/पलामू :- पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के रबदा पंचायत के फुलवरिया में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है, जिससे कई किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं। कृषकों ने बताया कि वन विभाग की लापरवाही के कारण इस प्रकार की किसानों के साथ अन्याय हो रहा है।
वन विभाग की पदाधिकारी का लापरवाही इतना है कि उन्होंने किसी भी प्रकार की कोई जानकारियां तक भी लेने नहीं आते हैं, कृषक प्रदीप सिंह ने बताया कि इस वर्ष धान की फसल अच्छी है लेकिन लगता है कि इसे देखकर ही संतुष्ट करना पड़ेगा। यह फसल वन विभाग की लापरवाही के कारण जंगली जानवरों का चारागाह बन गया है जो कि अभी हाथी ने झुंड के झुंड धान की फसल को नष्ट कर दे रहा है।
कृषकों ने यह भी बताया कि जिस हिसाब से हाथियों द्वारा फसल को नष्ट किया जाता है जो हम लोग को मुआवजा मिलता है उससे अधिक हम लोग को ब्लॉक और वन विभाग की ऑफिस का चक्कर लगाना पड़ता है उसके बाद वहां भी कुछ चढ़ावा चढ़ाना पड़ता है उसके बाद ही हम लोग को कुछ दिया जाता है। जिसे कहीं ना कहीं हम सभी को और घर से ही नुकसान सहना पड़ता है।कृषक सीता राम सिंह, लखन सिंह और प्रदीप सिंह के खेतों में हाथियों ने फसलें खा ली हैं और उन्हें तहस-नहस कर दिया है।
समाजिक कार्यकर्ता आशिष कुमार सिन्हा ने वन विभाग से जल्द सर्वेक्षण कर मुआवजा देने और झारखंड सरकार से अविलंब राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कई साल के बाद खेती अच्छी हुई थी, लेकिन हाथियों ने पानी फेर दिया है।
![]()




