Views: 172
0 0
डी ए वी स्वांग ने पदक विजेताओं को किया सम्मानित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

डी ए वी स्वांग ने पदक विजेताओं को किया सम्मानित

मेदिनीनगर/पलामू:- डीएवी स्वांग के प्रातःकालीन सभा में 07/10/2025 दिन मंगलवार को डीएवी राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में पदक पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम प्राचार्या श्रीमती डी बनर्जी ने नई दिल्ली में 2024 में आयोजित डीएवी नेशनल गेम्स के फाइनल में जीते विजेता सपना कुमारी को पुरस्कार स्वरूप दिए गए 5100 रुपए…

डी ए वी स्वांग ने पदक विजेताओं को किया सम्मानित
Read Time:4 Minute, 0 Second
डी ए वी स्वांग ने पदक विजेताओं को किया सम्मानित

मेदिनीनगर/पलामू:- डीएवी स्वांग के प्रातःकालीन सभा में 07/10/2025 दिन मंगलवार को डीएवी राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में पदक पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम प्राचार्या श्रीमती डी बनर्जी ने नई दिल्ली में 2024 में आयोजित डीएवी नेशनल गेम्स के फाइनल में जीते विजेता सपना कुमारी को पुरस्कार स्वरूप दिए गए 5100 रुपए का चेक देकर सम्मानित किया। यह राशि डीएवी प्रबंधनकर्तृ समिति नई दिल्ली की ओर से दी गई है। इसके बाद राज्यस्तरीय पदक पाने वाले प्रतिभागियों को पदक देकर सम्मानित किया।

प्राचार्या श्रीमती डी बनर्जी ने बताया कि डी ए वी स्वांग हमेशा उच्च गुणवत्ता वाले शैक्षिक प्रयासों के माध्यम से उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए अपने छात्रों को ज्ञान व मूल्य प्रदान करने और उनकी प्रतिभा, उत्साह और रचनात्मकता का पोषण करने में विश्वास रखता है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल आवश्यक हैं क्योंकि यह शारीरिक फिटनेस, मानसिक विकास, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, सामाजिक कौशल और संज्ञानात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेल के माध्यम से बच्चे अपनी भावनाओं को नियंत्रित करना, आत्मविश्वास बढ़ाना, टीम वर्क और सहयोग करना सीखते हैं। ये गतिविधियाँ बच्चों को जीवन के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने में मदद करती हैं और उन्हें तनाव से निपटने व स्वस्थ जीवन जीने के लिए तैयार करती हैं। प्राचार्या ने विद्यार्थियों एवं शारीरिक शिक्षकों को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक श्री एस एन राय, उज्ज्वल कुमार एवं अनन्या के साथ साथ विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उपलब्धियाँ
U-14 वर्ग
लड़के:
जेवेलिन थ्रो – एम. डी. इरफान (ब्रॉन्ज)
ट्रिपल जंप – करण कुमार (ब्रॉन्ज)

लड़कियाँ:
1500 मीटर – रजनंदनी (सिल्वर)
हाई जंप – ऋतिका कुमारी (गोल्ड)

U-17 वर्ग
लड़के:
200 मीटर एवं 400 मीटर – शुभम कुमार (सिल्वर)

लड़कियाँ:
200 मीटर – ऐसना हेंब्रम (सिल्वर)

400 मीटर – ऐसना हेंब्रम (ब्रॉन्ज)

4×100 मीटर रिले – माही सिंह, कुमकुम कुमारी, सपना कुमारी, ऐसना हेंब्रम (गोल्ड)

U-19 वर्ग
लड़कियाँ:
ट्रिपल जंप – राशी (ब्रॉन्ज)
हाई जंप – संध्या महतो (ब्रॉन्ज)

ज़ोनल / स्टेट स्तर पर डीएवी स्वांग की शानदार उपलब्धियाँ

वॉलीबॉल (Volleyball)

U-14 गर्ल्स – ब्रॉन्ज

U-19 गर्ल्स – ब्रॉन्ज

योगा (Yoga)

U-17 गर्ल्स – सिल्वर

U-19 गर्ल्स – गोल्ड

टेबल टेनिस (Table Tennis)

U-14 गर्ल्स टीम इवेंट – ब्रॉन्ज

U-19 गर्ल्स टीम इवेंट – ब्रॉन्ज

U-14 गर्ल्स (इंडिविजुअल) – सिल्वर

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports